Chhattisgarh

धर्म के साथ सेहत का संदेश: अग्रवाल सेवा संघ की अग्रसेन मैराथन में दिखा जबरदस्त उत्साह…

चांपा। अग्रवाल सेवा संघ चांपा द्वारा बुधवार को श्री अग्रसेन जयंती समारोह 2026 के अवसर पर अग्रसेन मैराथन का आयोजन किया गया। सुबह-सुबह आयोजित इस मैराथन में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और दौड़ के माध्यम से स्वस्थ जीवन, फिटनेस और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

मैराथन की शुरुआत सुबह 6:30 बजे ओम सिटी से हुई, जो श्रीराम बाड़ा, चांपा तक आयोजित की गई। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। महिला, पुरुष एवं युवाओं के साथ बच्चों ने भी दौड़ में हिस्सा लेकर आयोजन को खास बनाया।
आयोजकों ने बताया कि मैराथन का उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा समाज में सकारात्मक और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान “फिट चांपा, एक्टिव चांपा, हैप्पी चांपा” का संदेश भी दिया गया।

🚩 श्री अग्रसेन जी के आदर्शों को अपनाने का संदेश-
मैराथन के समापन के बाद श्रीराम बाड़ा में भगवान श्री अग्रसेन जी की महाआरती एवं स्वल्पाहार का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भगवान श्री अग्रसेन जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज और शहर के विकास में सकारात्मक योगदान देने का संकल्प लिया।
आयोजन में अग्रवाल सेवा संघ चांपा से जुड़े पदाधिकारियों, सदस्यों एवं समाज के लोगों की सक्रिय सहभागिता रही। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

अग्रवाल सेवा संघ चांपा के इस आयोजन ने धार्मिक आयोजन के साथ-साथ स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता को जोड़ते हुए शहरवासियों को एक सकारात्मक संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button