Chhattisgarh

सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का औचक निरीक्षण, ग्राम कोसला पहुंचे सीएम…

जांजगीर-चांपा। सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोसला का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर ग्राम कोसला में उतरते ही प्रशासनिक अमले में हलचल मच गई, वहीं ग्रामीणों में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

मुख्यमंत्री के अचानक ग्राम पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आत्मीय स्वागत किया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से अभिवादन करते हुए क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की तैयारी भी शुरू कर दी।

सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री लगातार प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे हैं। ग्राम कोसला में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों में भी सक्रियता बढ़ गई है।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और ग्रामीणों ने इसे अपने गांव के लिए गौरव का क्षण बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button