Chhattisgarh

जांजगीर-चांपा में साइबर पीड़ितों के लिए विशेष पुलिस शिविर, होल्ड राशि लौटाने और बैंक खाते अनहोल्ड कराने मिलेगी सहायता…

जांजगीर-चांपा। साइबर अपराध से प्रभावित लोगों को राहत देने के उद्देश्य से साइबर थाना जांजगीर-चांपा द्वारा एक विशेष सहायता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में साइबर ठगी के मामलों में बैंक खातों में होल्ड की गई राशि वापस दिलाने (रिफंड) तथा जांच के दौरान होल्ड या फ्रीज हुए बैंक खातों को अनहोल्ड कराने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान की जाएगी।

साइबर थाना द्वारा बताया गया कि गृह मंत्रालय के I4C के GRM (Grievance Redressal Mechanism) एवं MRM (Money Restoration Module) पोर्टल के माध्यम से पीड़ितों की होल्ड राशि को विधिक प्रक्रिया पूरी कर उनके मूल बैंक खातों में वापस ट्रांसफर कराने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिन नागरिकों या व्यापारियों के बैंक खाते जांच के दौरान गलती से या आंशिक रूप से होल्ड हुए हैं, उनकी समस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा।

शिविर में आने वाले आवेदकों को अपनी NCRP (1930) शिकायत की पावती/शिकायत संख्या, प्रभावित बैंक खाते की अद्यतन पासबुक या बैंक स्टेटमेंट, पैन कार्ड (मूल एवं छायाप्रति) तथा बैंक एवं शिकायत में पंजीकृत मोबाइल नंबर साथ लाना होगा।
इसके अलावा अधिकारियों द्वारा GRM एवं MRM पोर्टल पर शिकायतों की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी जाएगी तथा आवश्यक होने पर माननीय न्यायालय से अनहोल्ड या रिफंड आदेश प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया जाएगा।

साइबर थाना ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात फोन कॉल, संदिग्ध लिंक या OTP को किसी के साथ साझा न करें। यदि किसी के साथ साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होती है तो तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in⁠� पर शिकायत दर्ज कराएं।

शिविर विवरण
दिनांक: (27-7-26)
समय: (11:00 A.M)
स्थान: (साइबर थाना पुलिस कंट्रोल रूम,जांजगीर-चांपा)
आयोजक: साइबर थाना, जिला जांजगीर-चांपा

यह विशेष शिविर साइबर ठगी के पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने और बैंकिंग संबंधी समस्याओं के समाधान की दिशा में जिला पुलिस की महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button