Chhattisgarh

चांपा में होगा राज्य स्तरीय कराटे चयन ट्रायल, नेशनल चैंपियनशिप के लिए चुने जाएंगे खिलाड़ी…

चांपा, 07 जून। कराटे एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ की विशेष बैठक आज बिलासपुर स्थित डी.पी. विप्र कॉलेज में आयोजित की गई। बैठक में आगामी अगस्त माह में नेशनल कराटे चैंपियनशिप के आयोजन एवं खिलाड़ियों के चयन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में तय किया गया कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के चयन हेतु दो दिवसीय राज्य स्तरीय कराटे चयन ट्रायल का आयोजन जांजगीर-चांपा जिले के चांपा नगर में किया जाएगा। इस ट्रायल में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 300 से 400 खिलाड़ी भाग लेंगे।

ट्रायल प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए हावड़ा-कोलकाता में आयोजित होने वाली नेशनल कराटे चैंपियनशिप में भेजा जाएगा।

कराटे एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष सुशील चंद्र ने बैठक के दौरान मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि चांपा में होने वाला यह चयन ट्रायल प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि आयोजन की तैयारियां जल्द प्रारंभ की जाएंगी तथा प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी जिला इकाइयों का सहयोग लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button