Chhattisgarh

ग्राम तरौद में जुआ पर पुलिस का छापा, 9 जुआरी गिरफ्तार, ₹29 हजार नकद जब्त…

जांजगीर-चांपा। जिले में जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अकलतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम तरौद में जुआ खेल रहे 9 लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से ₹29,000 नकद एवं ताश की पत्तियां बरामद की गई हैं।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिलेभर में जुआ और सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत 18 जुलाई 2026 की देर शाम अकलतरा पुलिस ने ग्राम तरौद में छापेमार कार्रवाई की, जहां कुछ लोग ताश के पत्तों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे।

पुलिस ने मौके से सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल ₹29,000 नकद और ताश की पत्तियां जब्त कीं। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में चित्र विजय सिंह, उमाशंकर साहू, विनोद कुमार पाटले, अरविंद कुमार यादव, पवन कुमार जोगी, कुमार गौरव नोरगे, अजय रात्रे, एकलव्य दिनकर एवं फिरथ सूर्यवंशी शामिल हैं।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी भास्कर शर्मा एवं थाना अकलतरा पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button