Chhattisgarh

आईसीआईसीआई बैंक चांपा में 13 लाख की फर्जी एफडी का सनसनीखेज मामला..

ग्राहक के फर्जी हस्ताक्षर, एक माह बाद भी न FIR, न बैंक एक्शन

न्याय नहीं मिला तो एसपी से शिकायत की चेतावनी

चांपा। आईसीआईसीआई बैंक की चांपा शाखा में बैंकिंग व्यवस्था को कठघरे में खड़ा करने वाला गंभीर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। खाताधारक मंजू रामचन्द्र रावत ने आरोप लगाया है कि उनकी जानकारी और लिखित अनुमति के बिना फर्जी हस्ताक्षर कर करीब 13 लाख रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) कर दी गई, जो सीधे-सीधे धोखाधड़ी का मामला बनता है।

1 मई को थाना में शिकायत, आज तक कोई कार्रवाई नहीं – पीड़िता ने बताया कि उन्होंने 1 मई 2026 को चांपा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई, साथ ही थाना प्रभारी अशोक वैष्णव को पूरे मामले की मौखिक जानकारी भी दी, लेकिन करीब एक माह बीत जाने के बाद भी यह स्पष्ट नहीं है कि पुलिस किस स्तर पर कार्रवाई कर रही है। आज दिनांक तक न तो एफआईआर दर्ज हुई, न ही किसी प्रकार की ठोस जांच सामने आई है।

बैंक में भी शिकायत, डेढ़ माह से फाइल दबाकर बैठा प्रबंधन – पीड़िता के अनुसार, उन्होंने डेढ़ माह पूर्व आईसीआईसीआई बैंक चांपा शाखा में भी लिखित शिकायत दी, लेकिन आज तक कोई परिणाम सामने नहीं आया। खाता क्रमांक 177401502461 से संबंधित इस एफडी की जानकारी पीड़िता को तब मिली, जब नागपुर मुख्यालय से हस्ताक्षर मेल न खाने को लेकर फोन आया।

माफी मांग ली, लेकिन कार्रवाई शून्य – पीड़िता का आरोप है कि बैंक अधिकारियों ने गलती स्वीकार की, माफीनामा लेटर भी दिया गया, फिर भी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता का कहना है कि बैंक अधिकारी मामले को आपसी समझौते से दबाने का दबाव बना रहे हैं, जो पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े करता है।

आज एफडी, कल फर्जी साइन से कुछ और भी हो सकता है – पीड़िता ने कहा आज मेरे फर्जी हस्ताक्षर कर एफडी की गई है, कल यही लोग मेरे नाम से कोई और लेनदेन भी कर सकते हैं। यह साफ-साफ धोखाधड़ी है और इस पर 420 का मामला दर्ज होना चाहिए।

पुलिस-बैंक की मिलीभगत का आरोप – पीड़िता का आरोप है कि बैंक प्रबंधन और पुलिस की निष्क्रियता संदेह पैदा करती है। इतने गंभीर फर्जीवाड़े में एक माह बाद भी कार्रवाई नहीं होना, कहीं न कहीं मिलीभगत की ओर इशारा करता है।
पीड़िता ने साफ कहा है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह पुलिस अधीक्षक (एसपी) से लिखित शिकायत करेगी और न्याय के लिए हर कानूनी रास्ता अपनाएगी।

🔴 इस संबंध में आपसे जानकारी मिली है,जांच कर कार्रवाई की जाएगी – विजय कुमार पांडेय, एसपी जांजगीर-चांपा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button