Chhattisgarh

चांपा में हथियारों के साथ घूम रहे 4 संदिग्ध गिरफ्तार, ब्रेजा कार से चाकू और लोहे की रॉड बरामद…

बरपाली चौक के पास पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, चोरी-नकबजनी की तैयारी की आशंका; चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा..

चांपा। नवरात्रि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क जांजगीर-चांपा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चांपा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बरपाली चौक के पास घेराबंदी कर ब्रेजा कार में सवार चार संदिग्धों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध हथियार दिखाकर आने-जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहे थे। तलाशी के दौरान कार से दो बड़े धारदार चाकू, लोहे की रॉड, बड़ा पेचकस, जूट का बोरा और तार बरामद किए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपी चोरी और नकबजनी की तैयारी में थे।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में नवरात्रि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार पेट्रोलिंग और रात्रि गश्त की जा रही है। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना चांपा पुलिस ने बरपाली चौक के पास ब्रेजा कार क्रमांक CG 04 NH 7770 को रोककर उसमें सवार चारों संदिग्धों को हिरासत में लिया।


कार से हथियार और संदिग्ध सामग्री जब्त
थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश शेण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली। इस दौरान दो बड़े धारदार चाकू, कार में छिपाकर रखी लोहे की रॉड, बड़ा पेचकस, जूट का बोरा और तार बरामद किए गए। पुलिस ने सभी सामग्रियों को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न थानों में पहले से चोरी, नकबजनी सहित अन्य अपराध दर्ज हैं।

बिलासपुर जिले के रहने वाले हैं चारों आरोपी
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार बताई है—
लिहास अली (24 वर्ष), पिता सत्तार अली, निवासी फरहदा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर।
मुकेश यादव (30 वर्ष), पिता विश्राम यादव, निवासी चिल्हाटी, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।
शबान (26 वर्ष), पिता अब्दुल रहमान, निवासी चिल्हाटी, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।
साबीर खान (24 वर्ष), पिता मनसूद खान, निवासी चिल्हाटी, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।
आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज
मामले में थाना चांपा में अपराध क्रमांक 553/26, धारा 112(2) भारतीय न्याय संहिता तथा धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश शेण्डे, प्रधान आरक्षक वैभव साहु, सहायक उपनिरीक्षक बलवंत धृतलहरे, बी.पी. खाण्डेकर सहित प्रधान आरक्षक अमृत सलुजा, सुनील सिंह, संतोष यादव तथा आरक्षक गौरीशंकर राय, नीतीश विश्वकर्मा, श्याम राठौर, संजय केवंट और सुशांत राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

नवरात्रि के दौरान पुलिस की इस कार्रवाई को सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस की ओर से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और क्षेत्र में गश्त तेज रखने की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button