Chhattisgarh

चांपा नगर पालिका परिषद में भाजपा के पांच कार्यकर्ता बने मनोनीत पार्षद…

चांपा नगर पालिका परिषद में भारतीय जनता पार्टी के पांच वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन) नियुक्त किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष का माहौल है। पार्टी नेतृत्व द्वारा किए गए इस मनोनयन को संगठन के प्रति वर्षों से समर्पित कार्यकर्ताओं के योगदान का सम्मान माना जा रहा है।

मनोनीत पार्षदों में गौतम यादव, सुश्री श्वेता श्रीवास, महाराजा सीताराम गुहा, पवन पाठक तथा सुधीर गर्ग शामिल हैं। इन सभी को चांपा नगर पालिका परिषद में एल्डरमैन नियुक्त किए जाने पर भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि नवमनोनीत पार्षद अपने अनुभव एवं जनसेवा की भावना के साथ नगर के विकास, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं और जनहित के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पार्टी ने विश्वास जताया है कि सभी मनोनीत पार्षद संगठन की विचारधारा और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए नगर के विकास में सक्रिय योगदान देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button