Latest News

पर्वतारोही अमिता श्रीवास एवरेस्ट फतह के लिए कल होंगी रवाना ….

जांजगीर-चांपा। चांपा की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास एक बार फिर इतिहास रचने की ओर अग्रसर हैं। वे आगामी 9 अप्रैल को विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने के संकल्प के साथ काठमांडू के लिए रवाना होंगी। उनके इस साहसिक अभियान से न केवल जांजगीर-चांपा जिला, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन होगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अमिता श्रीवास को उनके आगामी एवरेस्ट अभियान के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की बेटियों के साहस, आत्मविश्वास और संकल्प का प्रतीक है।

इसी क्रम में अमिता श्रीवास ने जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे से भेंट कर एवरेस्ट फतह कर जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त तिरंगे को माउंट एवरेस्ट की चोटी पर फहराने की बात कही। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने अमिता का उत्साहवर्धन करते हुए इसे पूरे जिले के लिए गौरव का विषय बताया और उन्हें सफल अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं।

कलेक्टर महोबे ने अपेक्षा जताई कि अमिता श्रीवास अपने इस मिशन के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन एवं “स्वच्छता ही सेवा” जैसे अभियानों का संदेश भी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाएंगी। अमिता ने बताया कि इससे पूर्व उन्होंने वर्ष 2021 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माउंट किलिमंजारो को सफलतापूर्वक फतह किया था। उनका यह प्रयास प्रदेश की युवा पीढ़ी, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा और यह संदेश देगा कि दृढ़ इच्छाशक्ति, परिश्रम और साहस से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।

Mr. Rinku Modi

Editor Of Khabargiri.com a Dynamic Digital News Portal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles