आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल: जांजगीर-चांपा में 3 नए सहायक आयुक्त की पदस्थापना…


आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल: जांजगीर-चांपा जिले में नई पदस्थापनाएं…
जांजगीर-चांपा। वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 16 सितंबर 2026 को जारी आदेश के तहत आबकारी विभाग में अधिकारियों-कर्मचारियों की स्थानांतरण एवं नई पदस्थापना की गई है। जारी सूची में जांजगीर-चांपा जिले से संबंधित कई अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।
आदेश के अनुसार मनीष कुमार साहू को जिला आबकारी अधिकारी, जशपुर से स्थानांतरित कर सहायक आयुक्त आबकारी, जिला जांजगीर-चांपा के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं गुलशन साहू, जो जिला आबकारी अधिकारी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में पदस्थ थे, उन्हें सहायक आयुक्त आबकारी, जिला जांजगीर-चांपा के पद पर नई पदस्थापना दी गई है।
इसके अलावा दीपक सिंह ठाकुर, वर्तमान में जिला आबकारी अधिकारी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, को सहायक आयुक्त आबकारी, जिला जांजगीर-चांपा के पद पर पदस्थ किया गया है।एवं विजयेंद्र कुमार सहायक आयुक्त आबकारी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से सहायक आयुक्त आबकारी, जिला जांजगीर-चांपा किया गया।
वहीं सुश्री शिल्पा दुबे, जो सहायक आयुक्त आबकारी, जिला जांजगीर-चांपा के पद पर कार्यरत थीं, उनका स्थानांतरण कर जिला आबकारी अधिकारी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पदस्थ किया गया है।
आदेश में सुनील कुमार रात्रे जो वर्तमान में सहायक आयुक्त आबकारी, जांजगीर-चांपा में पदस्थ थे। उन्हें सहायक आयुक्त आबकारी, जिला कोरबा पदस्थ किया गया है। रमेश सिंह सिदार सहायक आयुक्त आबकारी, जिला जांजगीर-चांपा से जिला आबकारी अधिकारी, जशपुर।
शासन के आदेश में स्थानांतरित अधिकारियों-कर्मचारियों को वर्तमान पदस्थापना से तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
16 सितंबर 2026 को जारी इस आदेश के बाद जांजगीर-चांपा जिले के आबकारी विभाग में अधिकारियों की नई जिम्मेदारियों को लेकर विभागीय स्तर पर बदलाव देखने को मिलेगा।
