Chhattisgarh

पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, दशगात्र एवं चंदनपान कार्यक्रम में शामिल होकर शोक संतप्त परिजनों से की मुलाकात…

चांपा, 29 जून 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सोमवार को जांजगीर-चांपा जिले के चांपा स्थित देवांगन धर्मशाला (थाना पारा) पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय श्री बंशीलाल देवांगन के दशगात्र एवं चंदनपान कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने स्व. बंशीलाल देवांगन के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संबल प्रदान किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय बंशीलाल देवांगन का समाज के प्रति योगदान सदैव प्रेरणास्पद और स्मरणीय रहेगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

उल्लेखनीय है कि स्व. बंशीलाल देवांगन का 19 जून 2026 को 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वे अपने पीछे पाँच पुत्रों एवं चार पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

दशगात्र कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री ने चांपा के मंझली तालाब पार स्थित भगवान श्री गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस दौरान वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, विधायक धरमलाल कौशिक, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, पूर्व मंत्री मेघाराम साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े,पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, नगर पालिका परिषद चांपा के अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला की अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, पूर्व विधायक निर्मल सिंहा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोहन कुमारी साहू, श्रीमती उमा राठौर, इंजी. रवि पाण्डेय, टिकेश्वर गबेल,अमर सुल्तानिया, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button