राज्यपाल रमेन डेका आज पहुंचेंगे जांजगीर-चांपा, अमरताल में रहेगा प्रवास…


जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका के 14 एवं 15 सितंबर 2026 के प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे सोमवार को बेमेतरा होते हुए जांजगीर-चांपा जिले के अमरताल स्थित आनंदम रिसॉर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे रायगढ़ के लिए रवाना होंगे।
राज्यपाल के दौरा कार्यक्रम के मुताबिक 14 सितंबर को सुबह 9:45 बजे रायपुर स्थित लोक भवन से बेमेतरा के मां भद्रकाली मंदिर के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगे। सुबह 11:15 बजे मंदिर पहुंचकर दर्शन के बाद वे बेमेतरा में प्रधानमंत्री जिम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सर्किट हाउस बेमेतरा में भोजन का कार्यक्रम निर्धारित है।
दोपहर 2 बजे राज्यपाल बेमेतरा से जांजगीर-चांपा जिले के अमरताल स्थित आनंदम रिसॉर्ट के लिए सड़क मार्ग से रवाना होंगे। कार्यक्रम के अनुसार शाम करीब 4:30 बजे अमरताल पहुंचेंगे, जहां उनका आरक्षित कार्यक्रम रहेगा।
इसके बाद शाम 5 बजे राज्यपाल रायगढ़ जिले के पतरापाली स्थित जिंदल स्टील गेस्ट हाउस के लिए रवाना होंगे। शाम को रायगढ़ में आयोजित चक्रधर समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में भी वे शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात उनका रात्रि विश्राम पतरापाली स्थित जिंदल स्टील गेस्ट हाउस में निर्धारित है।
15 सितंबर को फिर आएंगे अमरताल
दौरा कार्यक्रम के अनुसार 15 सितंबर की सुबह 10 बजे राज्यपाल रमेन डेका पतरापाली, रायगढ़ से पुनः अमरताल, जांजगीर-चांपा स्थित आनंदम रिसॉर्ट के लिए रवाना होंगे। सुबह करीब 11:30 बजे अमरताल पहुंचने के बाद उनका आरक्षित कार्यक्रम रहेगा।
दोपहर 12 बजे वे अमरताल से रायपुर स्थित लोक भवन के लिए रवाना होंगे और दोपहर 2:30 बजे लोक भवन, रायपुर पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है।
राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
