Chhattisgarh

री-नीट परीक्षा 21 जून को, मोबाइल-बैग समेत कई वस्तुओं पर पूर्ण प्रतिबंध…

जांजगीर-चांपा, 19 जून 2026। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा 21 जून 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाली री-नीट (यूजी) परीक्षा को लेकर सुरक्षा एवं परीक्षा संचालन संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा।

एनटीए के निर्देशानुसार परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, ईयरफोन, हेडफोन, पेन ड्राइव, कैमरा, नोट्स, रफ शीट, ज्योमेट्री बॉक्स, पेन, पेंसिल, पर्स, बैग, ज्वेलरी, सिक्के, चाबी, धूप का चश्मा, टोपी, स्कार्फ, ऊंची हील के जूते, चप्पल तथा पूरी बाजू की शर्ट सहित किसी भी प्रकार की वर्जित सामग्री ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

अभ्यर्थी केवल प्रिंटेड एडमिट कार्ड, पोस्टकार्ड आकार का फोटो, दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल वैध पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि) तथा पारदर्शी पानी की बोतल ही अपने साथ ला सकेंगे।

परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित की गई है। प्रत्येक परीक्षार्थी का बायोमेट्रिक सत्यापन एवं मेटल डिटेक्टर के माध्यम से गहन सुरक्षा जांच की जाएगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्रों में किसी भी प्रकार के सामान रखने की व्यवस्था उपलब्ध नहीं होगी। ऐसे में अभिभावकों एवं अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित दस्तावेजों के अलावा कोई अन्य सामग्री साथ न लाएं, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button