चांपा में नाबालिग से अनाचार का मामला: पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई…


जांजगीर-चांपा। जिले के चांपा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से अनाचार के मामले में चांपा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
सहेली के घर जाने की बात कहकर निकली थी बालिका-
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 को पीड़िता के परिजनों ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि नाबालिग बालिका घर से सहेली के यहां जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इस दौरान बालिका को लोचन यादव के साथ मोटरसाइकिल पर जाते हुए देखा गया था। शिकायत पर थाना चांपा पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू की।
पूछताछ में सामने आया अनाचार का मामला-
विवेचना के दौरान पुलिस ने नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लोचन कुमार यादव बालिका को घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया था और उसके साथ जबरन अनाचार किया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
नाबालिग से जुड़े इस संवेदनशील मामले में चांपा पुलिस की कार्रवाई से बालिका को सकुशल बरामद कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
