नवरात्रि में नैला दुर्गा पंडाल जाने से पहले पढ़ लें यह खबर! कई मार्गों पर चारपहिया वाहनों की एंट्री बंद, पुलिस ने जारी किया रूट चार्ट…


नैला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग की विशेष व्यवस्था, भारी वाहनों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध; यातायात नियमों का पालन करने की अपील…
जांजगीर-चांपा। नवरात्रि पर्व के दौरान नैला स्थित अग्रसेन भवन के सामने स्थापित मां दुर्गा के भव्य पंडाल में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष यातायात रूट चार्ट एवं पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की है। पुलिस ने अलग-अलग दिशाओं से आने वाले दर्शनार्थियों के लिए पार्किंग स्थल तय किए हैं। साथ ही कुछ मार्गों पर चारपहिया वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है।
इन स्थानों पर कर सकेंगे वाहनों की पार्किंग
- नैला फाटक, बलौदा एवं सरखो की ओर से आने वाले श्रद्धालु
इन मार्गों से आने वाले दर्शनार्थी अपने वाहन नैला दशहरा मैदान, नैला बस स्टैंड, पीएनबी बैंक के बगल में, गोशाला स्कूल, अग्रवाल प्रिंटर्स के सामने तथा नहरिया बाबा रोड के पास निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़े कर सकेंगे। - बनारी एवं अकलतरा की ओर से आने वाले श्रद्धालु
इस दिशा से आने वाले वाहन चालकों के लिए शारदा चौक के पास सरस्वती शिशु मंदिर नैला, जय भारत स्कूल, हॉलैंड ट्रैक्टर के पीछे, बजरंगी पारा गली तथा एचपी गैस/ओल्ड आर्या मोबाइल के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। - केरा रोड, खोखरा एवं सुकली की ओर से आने वाले श्रद्धालु
इस मार्ग से आने वाले दर्शनार्थी तहसील चौक स्थित सी-मार्ट परिसर, गणेश समिति ग्राउंड एवं तहसील कार्यालय परिसर में अपने वाहन पार्क कर सकेंगे। - चांपा की ओर से आने वाले श्रद्धालु
चांपा की ओर से आने वाले दर्शनार्थियों के लिए हाई स्कूल मैदान जांजगीर, डाइट स्कूल, हैंडबॉल ग्राउंड, पुराना अस्पताल जांजगीर, डीईओ कार्यालय, तुलसी भवन के सामने कृष्णा प्लाजा तथा नहर पार से नहरिया बाबा रोड के नीचे नैला की ओर जाने वाले मार्ग पर निर्धारित पार्किंग स्थल उपलब्ध रहेंगे।
नैला स्टेशन जाने और लौटने के लिए वन-वे व्यवस्था-
यातायात को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए नैला रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों के लिए शारदा चौक से नेभनदास गली होते हुए स्टेशन जाने का मार्ग निर्धारित किया गया है। वहीं, नैला स्टेशन से जांजगीर आने वाले वाहन अग्रवाल प्रिंटर्स के सामने से नहरिया बाबा रोड होते हुए आवागमन करेंगे। इन मार्गों पर वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी।
इन मार्गों पर चारपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित-
पुलिस द्वारा जारी यातायात व्यवस्था के अनुसार, बीटीआई चौक से नेताजी चौक की ओर जाने वाले लिंक रोड पर चारपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस मार्ग पर नेताजी चौक से बीटीआई चौक की ओर वाहन जा सकेंगे।
इसके अलावा नेताजी चौक से नैला की ओर अग्रवाल प्रिंटर्स के बीच चारपहिया वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
नैला-जांजगीर टाउन में भारी वाहनों की एंट्री बंद
नवरात्रि पर्व के दौरान नैला-जांजगीर टाउन क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश एवं परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच यातायात को सुचारु बनाए रखना और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचना है।
पुलिस की श्रद्धालुओं से अपील
जांजगीर-चांपा पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं एवं वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। यातायात रूट चार्ट, वन-वे व्यवस्था एवं प्रतिबंधित मार्गों का पालन करें और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग करें।
नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए निकलने से पहले निर्धारित पार्किंग और यातायात मार्गों की जानकारी अवश्य रखें, ताकि दर्शन यात्रा सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनी रहे।
