Chhattisgarh

स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार, POCSO एक्ट में कार्रवाई…

पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया…

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में स्कूल की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ एवं गलत नीयत से हरकत करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को घटना की सूचना मिलने के बाद थाना पामगढ़ में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 318/2026 दर्ज किया गया। मामले में धारा 75 भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा धारा 10, 12 पॉक्सो अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने तत्काल विवेचना शुरू की।

पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को दबोचा-
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना पामगढ़ पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान अपराध स्वीकार किए जाने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button