Chhattisgarh

श्याम मंदिर चांपा में चार दिवसीय स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ …

चांपा। स्थानीय सुभाष चौक स्थित श्री श्याम मंदिर का पन्द्रहवां स्थापना दिवस समारोह इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। श्री श्याम बाबा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित यह चार दिवसीय समारोह 6 मई से 9 मई तक विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न होगा।

समारोह के अंतर्गत भव्य निशान यात्रा, श्री श्याम संकीर्तन, श्री श्याम पाठ एवं भंडारा प्रसाद जैसे विविध आयोजन किए जाएंगे। आयोजन के प्रथम दिवस बुधवार को श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम सखी मंडल के सहयोग से महिलाओं ने अपने हाथों में “श्याम नाम” की मेहंदी लगवाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की विशेष उपस्थिति रही और भक्ति भाव का वातावरण बना रहा। श्री श्याम बाबा सेवा समिति के पदाधिकारियो ने बताया कि समिति द्वारा प्रतिवर्ष स्थापना दिवस समारोह भव्य रूप से मनाया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी चार दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। समिति के अनुसार आयोजन के दूसरे दिन गुरुवार 7 मई को शाम 5 बजे स्टेशन रोड स्थित ओम सिटी परिसर से श्री श्याम मंदिर तक भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल होंगे। वहीं तीसरे दिन शुक्रवार 8 मई को रात्रि 8 बजे से श्री श्याम मंदिर परिसर में भव्य श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन होगा। इसमें जयपुर के प्रसिद्ध भजन गायक आयुष सोमानी, जमीनीपाली की भजन गायिका आशीषी-आशी तथा चांपा के भजन गायक पंकज अग्रवाल अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे। चार दिवसीय आयोजन के अंतिम दिन शनिवार 9 मई को सुबह 9 बजे श्री श्याम पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12:30 बजे मंदिर के सामने स्थित अनिल मोदी के निवास पर भंडारा प्रसाद वितरण किया जाएगा।

समिति एवं श्री श्याम युवा मंडल के पदाधिकारी और सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। पूरे समारोह के दौरान श्री श्याम प्रभु का आकर्षक दरबार, विशेष श्रृंगार, फूलों की होली, छप्पन भोग और अखण्ड ज्योति श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button