खिरसाली पारा में नदी किनारे चल रहा था जुए का फड़, पुलिस ने मारा छापा; 12 जुआरी गिरफ्तार…


₹30,760 नगद, 52 पत्ती ताश और बोरी फट्टी बरामद, चांपा पुलिस ने जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की कार्रवाई..
जांजगीर-चांपा। चांपा थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना चांपा पुलिस ने खिरसाली पारा नदी किनारे दबिश देकर काटपत्ती नामक जुआ खेलते 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुए के फड़ से कुल 30,760 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश और एक नग बोरी फट्टी बरामद की है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर मारा छापा
पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खिरसाली पारा नदी किनारे सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग ताश की पत्तियों से रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना चांपा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर जुआ खेल रहे लोगों के खिलाफ रेड कार्रवाई की।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके से 12 जुआरियों को पकड़ा गया। तलाशी एवं जुए के फड़ से पुलिस ने नगदी रकम और जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री बरामद की।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया, उनमें—
नीरज दास, निवासी भोजपुर चांपा
विजय देवांगन, निवासी थाना चौक चांपा
राजेश देवांगन, निवासी संजय नगर चांपा
बबलू सेन, निवासी बेलदारपारा चांपा
अरुण बघेल, निवासी बेरियर चौक चांपा
प्रसाद मोहन, निवासी बिरगहनी चौक, थाना जांजगीर
विक्रम दास, निवासी बिरगहनी, थाना जांजगीर
भावेश दास, निवासी संजय नगर चांपा
रितेश मिरी, निवासी बरपाली चौक चांपा
दीपक सिंह, निवासी राजापारा चांपा
हीरा सहिस, निवासी बेरियर चौक चांपा
जगदीश दास, निवासी बेरियर चौक चांपा
शामिल हैं।
धारा 3(2) के तहत कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से जुमला 30,760 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश और एक नग बोरी फट्टी बरामद हुई। आरोपियों का कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पाए जाने पर उन्हें मौके पर गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई की गई।
चांपा पुलिस की इस कार्रवाई से सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

