Chhattisgarh

ईद मिलादुन्नबी पर सुन्नी मुस्लिम यंग कमेटी ने अस्पतालों में मरीजों को बांटे फल, बेहतर स्वास्थ्य के लिए की दुआ…

चांपा। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा के जन्मदिवस ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर सुन्नी मुस्लिम यंग कमेटी चांपा द्वारा सामाजिक एवं सेवा भाव से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कमेटी के सदस्यों ने बी.डी.एम अस्पताल चांपा एवं जिला चिकित्सालय जांजगीर पहुंचकर अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित किए।

इस दौरान कमेटी के सदस्यों ने मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही सभी मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य और जल्द स्वस्थ होकर अपने घर लौटने के लिए दुआ की गई।
ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्य के माध्यम से कमेटी ने इंसानियत, भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद का संदेश दिया। सदस्यों ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का पर्व हमें मोहब्बत, इंसानियत, सेवा और जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा देता है। इसी भावना के साथ अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण किया गया।

कमेटी ने भविष्य में भी सामाजिक सरोकार से जुड़े ऐसे सेवा कार्य लगातार जारी रखने की बात कही।
इस अवसर पर सुन्नी मुस्लिम यंग कमेटी चांपा के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button