Chhattisgarh

खुद को पत्रकार और नेता बताकर क्षेत्र में धौंस जमाने का आरोप, शासकीय कार्य में बाधा डालने पर चांपा पुलिस की कार्रवाई.

अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम से हुज्जतबाजी, दो आरोपी गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। थाना चांपा क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम के साथ हुज्जतबाजी और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, थाना चांपा की टीम को जगदल्ला स्थित छुईया तालाब के पास अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर कार्रवाई के लिए पहुंची। इसी दौरान अनिल खुंटे और उसके भाई अजय खुंटे सहित अन्य लोगों द्वारा पुलिस टीम के साथ हुज्जतबाजी करते हुए शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना चांपा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अनिल खुंटे (35 वर्ष) और अजय खुंटे (28 वर्ष), दोनों निवासी छुईया तालाब के पास, जगदल्ला, चांपा को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने के बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

खुद को पत्रकार और नेता बताकर धौंस जमाने का आरोप-
पुलिस के अनुसार, मामले का मुख्य आरोपी अनिल खुंटे क्षेत्र में स्वयं को पत्रकार एवं नेता बताकर लोगों पर धौंस जमाता था। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी पूर्व में अवैध शराब बिक्री के मामले में जेल जा चुका है।
घटना के संबंध में थाना चांपा में अपराध क्रमांक 412/2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 121(1), 132, 221 एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button