Chhattisgarh

Indian Premier League सट्टा कारोबार पर पुलिस की सख्ती कब देखने को मिलेगी सटोरिए मस्त – पुलिस पस्त की स्थिति….

जिला जांजगीर-चांपा क्षेत्र में आईपीएल मैचों के दौरान अवैध सट्टा कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। सूत्रों के अनुसार शहर एवं आसपास के इलाकों में सटोरिए बेखौफ होकर बड़े स्तर पर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि मोबाइल ऐप, व्हाट्सएप ग्रुप और कॉल के माध्यम से लाखों रुपये का दांव लगाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर पुलिस की कार्रवाई सीमित नजर आ रही है, जिससे “सटोरिए मस्त – पुलिस पस्त” जैसी स्थिति बनती दिखाई दे रही है।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि कई स्थानों पर खुलेआम सट्टा संचालित हो रहा है, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से अवैध गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। युवाओं में भी इस तरह की गतिविधियों की लत बढ़ती जा रही है, जो सामाजिक दृष्टि से चिंताजनक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button