चांपा हसदेव नदी का सीना चिर माफिया निकाल रहे हैं रेत…

जांजगीर-चांपा जिले में हसदेव नदी से अवैध रेत उत्खनन का कारोबार जोरों पर है, जहां रेत माफिया प्रतिबंधित चेन माउंटेड मशीनों (पोकलेन) और JCB का उपयोग कर नदी का सीना छलनी कर रहे हैं। मुख्य रूप से चांपा हनुमान धारा क्षेत्र में रात भर और दिन भर खुदाई की जा रही है, और रेत को हजारों ट्रक डंप भी कर के रखा गया है, जिसे मानसून में भारी कीमत में बेचा जा सके रेत के अवैध परिवहन के लिए हाईवे का उपयोग किया जा रहा है, जिससे चाम्पा क्षेत्र में हसदेव नदी के आस-पास का क्षेत्र गंभीर रूप से धूल डस्ट से प्रभावित हो रहा है। कई घाटों में रेत ठेका बंद होने के बाद भी, नियमों को ताक पर रखकर बिना रायल्टी के रेत का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी है।
कुछ मामलों में ग्रामीणों की मिलीभगत या उनके मूकदर्शक बने रहने की बात भी सामने आ रही है, जिससे माफिया के हौसले बुलंद हैं। जिसकी वजह से पर्यावरण और राजस्व को भी भारी नुकसान हो रहा है अवैध खनन के कारण नदी को तालाब का रूप दिया जा रहा है और सरकार को बड़े पैमाने पर राजस्व का चूना लगाया जा रहा है। मीडिया के द्वारा खनिज अधिकारी को फोन लगाने पर साहब के द्वारा फोन तक नही उठाया जाता अब देखना होगा कि खबर लगने के बाद जवाबदार अधिकारी क्या कार्यवाही करते है।


