Chhattisgarh

3 नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर चलाई गोली, बड़े भाई की मौत, छोटे भाई को लगी 1 गोली, मृत बड़े भाई को सीने और सिर में लगी 2 गोली, मौके पर पहुंची प्रभारी एसपी, नाकेबंदी की गई, CCTV खंगाल रही पुलिस…

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा थाना के करही गांव में घर में घुसकर 3 नकाबपोश बदमाशों ने 2 भाई पर गोली चला दी. वारदात में बड़े भाई आयुष कश्यप की मौत हो गई है, वहीं घायल छोटे भाई आशुतोष कश्यप को जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती किया गया है. मृतक बड़े भाई के सिर और सीने में गोली लगी है, वहीं घायल छोटे भाई के भुजा, गले में गोली लगी है. इस तरह मौके पर 3 राउंड फायरिंग की गई है. वारदात के वक्त युवकों की बड़ी बहन, कमरे में थी, वहीं एक अन्य कमरे में पिता सम्मेलाल कश्यप थे. बदमाशों ने पिता के कमरे को बाहर से बंद कर दिया था. रात करीब 12:30 गोलीबारी की वारदात हुई. इसके बाद, घायल युवकों को जिला अस्पताल जांजगीर लाया गया, जहां डॉक्टर ने बड़े भाई आयुष कश्यप को मृत घोषित कर दिया, वहीं घायल छोटे भाई आशुतोष कश्यप का जिला अस्पताल में चल रहा है, जो खतरे से बाहर है.

बड़ी वारदात की सूचना के बाद जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, जिला अस्पताल जांजगीर पहुंचे. यहां घायल युवक के बेहतर इलाज के लिए उन्होंने उच्चाधिकारियों से बात की. साथ ही, बदमाशों को जल्द पकड़ने की मांग की है.

मृतक युवक के पिता सम्मेलाल कश्यप ने कहा है कि रेत की वजह से यह गोलीबारी व हत्या की वारदात हुई है, क्योंकि उसका 19 साल का बेटा आयुष, रेत का काम करता था. उसने अभी हाइवा, जेसीबी लिया था और रेत के कार्य में लगा था.

मृतक युवक की बहन व प्रत्यक्षदर्शी प्रेरणा कश्यप ने बताया, 3 युवक आए और उसके भाई आयुष को पहले गोली मारी. फिर उसके 16 साल के छोटे भाई को गोली मारी. तीनों बदमाश, नकाब लगा रखे थे. वारदात के बाद 3 मोबाइल और कुछ चिल्हर नोट ले गए हैं. उसने बताया है, हफ्ते भर पहले 3 युवक, उसके भाई आयुष के बारे में पूछते आए थे.

इधर, गोलीबारी की बड़ी घटना के बाद पुलिस महकमा में हड़कम्प मच गया है और करही गांव, घटनास्थल पर प्रभारी एसपी निवेदिता पाल, एडिशनल एसपी उमेश कश्यप, साइबर और फोरेंसिंक टीम पहुंची. घर में लगे CCTV की जांच के साथ अन्य क्षेत्रों में लगे CCTV की जांच पुलिस कर रही है, वहीं अलग-अलग मार्ग पर नाकेबंदी की गई है. कॉल डिटेल से भी सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है.

करही गांव से आने के बाद प्रभारी एसपी निवेदिता पाल, जिला अस्पताल पहुंची और युवकों के परिजन पिता, बहन से चर्चा की, फिर घायल युवक से भी घटना को लेकर चर्चा की. फिलहाल, पुलिस की अनेक टीम गोलीबारी करने वाले बदमाशों की खोजबीन में जुटी हुई है. घटना के हालात से पता चल रहा है, बदमाशों ने रेत का काम करने वाले बड़े भाई आयुष कश्यप को टारगेट किया है और उस पर पहले गोली चलाई है. परिजन ने वारदात की वजह रेत के कारोबार को बताया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button