गेमन पुल में तेज बहाव में बही महिला को चांपा पुलिस ने किया सकुशल रेस्क्यू ….


चांपा। हसदेव नदी के गेमन पुल के पास सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नदी के तेज बहाव में एक महिला के बहने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही चांपा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस, स्थानीय ग्रामीणों, नाविकों और गोताखोरों के संयुक्त प्रयास से महिला को नदी के बीच से सकुशल बाहर निकाल लिया गया। पुलिस के अनुसार, आज चांपा पुलिस को सूचना मिली थी कि गेमन पुल (हसदेव नदी) के बीच एक अज्ञात महिला बहकर फंस गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। नदी के तेज बहाव को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों, नाविकों और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
फिलहाल महिला का बी.डी.एम. अस्पताल चांपा में उपचार जारी है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। इस पूरे रेस्क्यू अभियान में चांपा पुलिस के साथ स्थानीय ग्रामीणों, नाविकों और गोताखोरों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला गया। महिला उस समय जीवित अवस्था में थी, लेकिन उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही थी। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए महिला को उपचार के लिए बी.डी.एम. अस्पताल चांपा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज शुरू किया गया। उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार हुआ और वह बातचीत करने की स्थिति में आई। पूछताछ में महिला ने अपना नाम प्रेम कुमारी मसीह बताया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह चांपा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर रहती है और मांगकर अपना जीवन यापन करती है। महिला के अनुसार, सोमवार सुबह वह शौच के लिए नदी किनारे गई थी। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने के कारण वह हसदेव नदी के तेज बहाव में बह गई। बहते हुए वह नदी के बीच फंस गई, जिसके बाद लोगों की नजर उस पर पड़ी और पुलिस को सूचना दी गई।
फिलहाल महिला का बी.डी.एम. अस्पताल चांपा में उपचार जारी है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। इस पूरे रेस्क्यू अभियान में चांपा पुलिस के साथ स्थानीय ग्रामीणों, नाविकों और गोताखोरों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

