विधायक ने तोड़ी चुप्पी, बोले—युवा कांग्रेस चुनाव में सभी उम्मीदवार मेरे लिए बराबर…

सदस्यता अभियान को लेकर युवाओं से अधिक से अधिक जुड़ने की अपील, कहा—किसी एक उम्मीदवार के पक्ष में नहीं की अपील
जांजगीर-चांपा। युवा कांग्रेस के चल रहे सदस्यता अभियान और संगठनात्मक चुनाव को लेकर क्षेत्रीय विधायक ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि उनके लिए चुनाव मैदान में उतरने वाले सभी उम्मीदवार समान हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी भी व्यक्ति या उम्मीदवार के पक्ष में अपील नहीं की है।
विधायक ने कहा कि “हमारे लिए सभी उम्मीदवार बराबर हैं। मैंने किसी भी व्यक्ति विशेष के पक्ष में अपील नहीं की है।” उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन के चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता और युवा साथी को अपनी पसंद और विवेक के अनुसार मतदान करने का पूरा अधिकार है।
अधिक से अधिक युवाओं से जुड़ने की अपील
वर्तमान में चल रहे युवा कांग्रेस सदस्यता अभियान को लेकर विधायक ने जिले के युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। अधिक से अधिक युवा संगठन से जुड़कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
सभी स्तरों पर स्वतंत्र रूप से मतदान की बात
विधायक ने पुनः स्पष्ट करते हुए कहा कि ब्लॉक, विधानसभा, जिला और प्रदेश स्तर पर होने वाले संगठनात्मक चुनाव में सभी उम्मीदवारों को अपने विवेक के अनुसार मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी उम्मीदवार के प्रति व्यक्तिगत पक्षधरता नहीं है और प्रत्येक कार्यकर्ता स्वतंत्र रूप से अपने पसंदीदा प्रत्याशी का चयन कर सकता है।
विधायक के इस बयान के बाद युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर उनकी भूमिका को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी विराम लगने की उम्मीद है। उन्होंने संगठन के सभी युवाओं से आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए सदस्यता अभियान को मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने का आह्वान किया।

