Chhattisgarh
स्वतंत्रता दिवस पर मुस्लिम जमात चांपा ने जामा मस्जिद में किया ध्वजारोहण…


चांपा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुस्लिम जमात चांपा द्वारा जामा मस्जिद परिसर में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जामा मस्जिद में पेश इमाम हाजी अख्तर मिस्बाही ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुस्लिम जमात के सरपरस्त हाजी रफीक मेमन, अख्तर सौदागर, सलीम मेमन, हाजी खैरात, जाबिर सौदागर, फारूख खान, दानिश अंसारी, रहमान बेग, मोहम्मद खान, गौस सौदागर सुब्हान खान,शाहिद कादरी,सिराज खान सहित समाज के बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान सभी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की तरक्की, शांति और भाईचारे की कामना की। कार्यक्रम में राष्ट्र के प्रति सम्मान और सामाजिक सौहार्द की भावना देखने को मिली।

