Chhattisgarh
चांपा नगर पालिका में 5 मनोनीत एल्डरमैनों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ…


चांपा। नगर पालिका परिषद चांपा में बुधवार को मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन) के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम पवन कोसमा ने नवमनोनीत एल्डरमैनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह नगर पालिका परिषद चांपा के सभाकक्ष में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
शपथ लेने वाले मनोनीत एल्डरमैनों में पवन पाठक, सीताराम गुहा,सुधीर गर्ग, श्वेता श्रीवास और गौतम यादव
शामिल रहे।
समारोह में नगर पालिका के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण के बाद सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों को शुभकामनाएं दी गईं और नगर के विकास, जनहित के कार्यों तथा नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की गई।
